M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नेहरू जी की मूर्ति स्थल पर मरम्मत का कार्य शुरू, कांग्रेस जनों ने जताया प्रशासन का आभार


10 अगस्त को डीएम से मिले थे वरिष्ठ कांग्रेस जन, प्रशासन ने तुरंत लिया एक्शन


डीएम, एसडीएम व समस्त प्रशासन का सभी कांग्रेसजनों की ओर से हृदय से धन्यवाद- अभिषेक गोयल

हापुड़। शनिवार को अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा स्थल पर मरम्मत का कार्य शुरु हो गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने खुद मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का जायजा लिया। प्रतिमा स्थल के टूटे हुए फर्श और रेलिंग को लेकर शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेसजन 10 अगस्त को डीएम से मिले थे। सभी ने नेहरू जी की प्रतिमा स्थल की बदहाली के बारे में डीएम को बताया था। डीएम मेधा रूपम जी ने तभी आश्वासन दिया था कि 15 अगस्त से पहले प्रतिमा स्थल पर सभी कमियों को दूर कर दिया जाएगा। आज सुबह से ही प्रशासन द्वारा कार्य को शुरू करा दिया गया। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि 15 अगस्त को आजादी की 75वीं सालगिरह के मौके पर अगर देश के प्रथम प्रधानमंत्री का प्रतिमा स्थल बदहाल दिखता तो ये समस्त शहरवासियों के लिए बड़े शर्म की बात होती। उन्होंने प्रशासन द्वारा उनके निवेदन पर त्वरित कार्रवाई करने पर आभार व्यक्त किया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा कि समस्त कांग्रेसजन प्रशासन के प्रति कृतज्ञ हैं कि उनके निवेदन को गंभीरता से लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक 15 अगस्त और 26 जनवरी को शहर हापुड़ के कांग्रेसजन अतरपुरा चौराह स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर झंडारोहण करते हैं और भव्य कार्यक्रम करते हैं। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है तब अगर शहर के लोग 15 अगस्त के दिन यहां आकर टूटा फर्श और रेलिंग देखते तो उन्हें बहुत दुख पहुंचता। दिनेश शर्मा ने भी प्रशासन द्वारा कांग्रेस जनों के निवेदन पर तुरंत एक्शन लेने के लिए सभी का हृद्य से धन्यवाद किया। इस मौके पर विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, धर्मेंद्र कश्यप, अमित सैनी, अंकित शर्मा समेत अन्य साथी मौजूद रहे। 



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page