ATMS College of Education Menmoms
News

नादिश की हत्याकांड का खुलासा,दो दोस्त गिरफ्तार, 15 हजार रुपए के लिए की थी हत्या,शव की तलाश जारी

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक युवक की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की हत्या दोनों ने जुएं में हारनें के कारण की थी और शव को गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस अभी तक शव की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार
गांव गोंदा निवासी इसरार का पुत्र
नादिश (20) पिछली 20 जुलाई की दोपहर से लापता था। परिजन और पुलिस तभी से उसकी तलाश में जुटे हैं। पुलिस इस संबंध में लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी। जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही नौशाद पुत्र फजरुद्दीन और फैजान
अली पुत्र अता हुसैन को हिरासत में लिया था। देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि इन आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपियों ने नादिश की हत्या का जुर्म कुबूल कर लिया। इन दोनों के साथ नादिश को जुआ खेलने की। ल और यह 20 जुलाई को उनके साथ गांव बाहर एक मक्का के खेत में फोन पर लूडो के माध्यम से जुआ खेल रहा था। जुए यह दोनों से करीब 15 हजार रुपये जीत गया। रुपये गंवाने के बाद दोनों ने उससे रुपये वापस मांगे, जिसे उसने देने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों का उससे झगड़ा शुरू हो गया। इसी बीच दोनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को खेत में हो छोड़कर चुपचाप पर आ गए। रात के समय दोनों बाइक लेकर दोबारा घटना स्थल पर पहुंचे और शव को बोरों में बंद कर उसे गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस आरोपिय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page