ATMS College of Education Menmoms
News

नगर पालिका में 25 दिसंबर को
होगा पूर्व पीएम वाजपेयी के नाम पर अटल पार्क का उद्घाटन,सैनिक संस्था ने पालिकाध्यक्ष को किया सम्मानित


हापुड़(अमित मुन्ना)।

मंगलवार को राष्ट्रीय सैनिक संस्था जिला इकाई हापुड एवं पूर्व सैनिक संघ के तत्वावधान मे हापुड नगर पालिका परिषद, जनपद हापुड को स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अभियान मिशन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जनपद हापुड को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर, नगर पालिकाध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत को प्रतीक चिह्न देकर वह तिरंगा पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
संस्था के पदाधिकारीयो ने स्वच्छता अभियान मे पूर्ण रूप से सहयोग देने का आश्वासन देने का निर्णय लिया, इस पर पालिकाध्यक्ष ने संस्था एवं संगठन के सभी पदाधिकारीयो को 25 दिसंबर 2021 के भूतपूर्व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम पर अटल पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम मे सम्मलित होने का निमंत्रण दिया ।
इस अवसर पर संस्था के पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पूर्व वायु सेना अधिकारी चौ. मनवीर सिंह, जिलाध्यक्ष कैप्टन राजेश चौधरी, महिला बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्षा सुमन त्यागी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी, वरिष्ठ संयोजक हरिराज सिंह त्यागी, जिला संरक्षक नरेंद्र त्यागी, कैप्टन गोपीचंद, कैप्टेन मंजीत सिंह, सूबेदार गजबीर सिह, कैप्टन ओमप्रकाश, डॉक्टर कुलदीप आर्य, हरिमोहन कंसल ,आदिल चौधरी, हवलदार शाहिद, सूबेदार ब्रजपाल सिंह,अमित सिवाल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page