नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, नकली घी , कच्चा माल, पैकिंग सामग्री बरामद

नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़,
नकली घी , कच्चा माल, पैकिंग सामग्री बरामद
हापुड़। पुलिस व खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापेमारी की और नकली देसी घी बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया और वहां से भारी मात्रा में नकली देसी घी,
कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं।
जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस ने एक देसी घी के कनस्तरों से भरे एक ट्रक को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। जिसकी सूचना खाद्य सुरक्षा विभाग को दी गई। जिसके बाद ड्राइवर से पूछताछ के आधार पर गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के एक मकान में छापेमारी की। वहां नकली घी तैयार करने और उसकी पैकिंग करने की पूरी व्यवस्था मिली। बड़ी मात्रा में पैकिंग पाउच, लेबल, डिब्बे और अन्य उपकरण भी बरामद किए गए हैं।











