देश में भय, भूख, भ्रष्टाचार, अत्याचार और अनाचार, कुपोषण जैसी अनेकानेक समस्याओं का मूल कारण अनियंत्रित जनसंख्या-फाउंडेशन

हापुड ।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आवश्यक बैठक ओम प्रकाश त्यागी की अध्यक्षता में ग्राम नगोला में आयोजित की गई।

फ़ाउन्डेशन के जिला महासचिव सुन्दर कुमार आर्य ने अवगत कराया कि देश में बेतहाशा गति से बढ़ती हुई आबादी के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए बताया कि देश में भय ,भूख,भ्रष्टाचार ,अत्याचार और अनाचार, कुपोषण जैसी अनेकानेक समस्याओं का मूल में अनियंत्रित गति से बढ़ती हुई आबादी है जिस पर नियंत्रण कर किए जाने हेतु “दो बच्चो का कानून” बनाकर सभी नागरिकों पर समान रूप से सख्ती से लागू किया जाये ।

जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने आवाहन किया कि 27 नवंबर 2022 को जंतर मंतर , दिल्ली पर अनुशासित ढंग से विशाल प्रदर्शन कर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की जाएगी जिस पर सभी ग्राम वासियों ने एकमत से समर्थन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आश्वासन दिया।

सभा में ओमप्रकाश जिला महासचिव , अनिल कुमार गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार नगर संयोजक के साथ ग्राम वासी डाक्टर अतुल त्यागी, जितेन्द्र कुमार त्यागी, के टी डान, मंगेश कुमार त्यागी, विशाल त्यागी, प्रिंस त्यागी, ईश्वर दयाल त्यागी, बाबू, शिवम त्यागी, आशीष त्यागी, मुनीन्द्र त्यागी, हेमराज, राकेश त्यागी, गौतम त्यागी, सुरेश त्यागी।, संजय त्यागी, आदित्य त्यागी, प्रतीक त्यागी शिखर त्यागी, संजय, नितेश त्यागी, राहुल त्यागी, कुलदीप त्यागी, राम भूल, गौतम, रितिक त्यागी सहित अनेको गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Exit mobile version