ATMS College of Education Menmoms
News

दहेज में कार व 21 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज

दहेज में कार व 21 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव काठीखेड़ा निवासी विवाहिता को दहेज में कार व 21 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने धीमा जहर देकर मारने का प्रयास किया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव निवासी रामआसरे मावी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री प्रियंका की शादी अमित निवासी गांव शकलपुर जिला गाजियाबाद के साथ की थी। शादी में उन्होंने कार, 2.51 लाख रुपये नकद, एक लाख के गहने व अन्य घरेलू सामान दिया था। लेकिन शादी में मिले दान दहेज से पति अमित, देवर अंकित, सास शकुंतला, ननद कंचन व अंजू उर्फ अंजली खुश नहीं थे।

आरोपी दहेज में लग्जरी कार व 21 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनकी पुत्री का उत्पीड़न करने लगे। आरोपियों ने धीमा जहर देकर उनकी पुत्री को मारने का भी प्रयास किया था। जिसके कारण उनकी पुत्री के हाथों में गलाव की स्थिति हो गई थी।

चार दिसंबर को वह अपनी पुत्री को लेने दिल्ली भोपुरा गए थे। इस दौरान आरोपियों के साथ एक व्यक्ति रणवीर भी मिला था। आरोपियों ने उनकी पुत्री की जमकर पिटाई की थी। वह अपनी पुत्री को लेकर घर लौट आए थे। दो फरवरी की रात लगभग आठ बजे पांच लोग कार में सवार होकर आए थे।

इस दौरान देवर अंकित व रणवीर ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई की। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page