News
तेज रफ्तार कार ने बाईक में मारी टक्कर, कुचलने का प्रयास, चालक घायल , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

तेज रफ्तार कार ने बाईक में मारी टक्कर, कुचलने का प्रयास, चालक घायल , सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात में के गढ़ रोड़ फ्लाईओवर पर कार सवार युवकों ने देर रात एक बाईक सवार को टक्कर मारकर घायल कर दिया और बाइक पर टक्कर मारते हुए फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ फ्लाईओवर पर देर रात तेज रफ्तार कार ने एक बाईक को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। कार सवारों ने बाईक सवार को कुचलने का प्रयास किया और बाईक में टक्कर मारकर फरार हो गया। पूरी घटना सीसीटीवी मे कैद हो गई।











