तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार सवार महिला व बच्चें की मौत

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, कार सवार महिला व बच्चें की मौत
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में रविवार रात शादी समारोह में सम्मिलित होने जा रहे परिवार की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार सवार महिला व बच्चें की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।
जानकारी के अनुसार रविवार रात एक कार बुलन्दशहर से हापुड़ की तरफ आ रही थी, तभी थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिससे कार सवारों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाहर निकला, जिसमें एक महिला व तीन वर्षीय मासूम बच्चें की मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम को भेज क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर ट्रेफिक सुचारू किया।












References:
Steroid to gain weight
References:
https://raindrop.io/collarmist8/kjeregelund3847-68757025