M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डीएम ,एएसपी ने किया जनपद के विभिन्न पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण ,दिए निर्देश

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जिला अधिकारी अनुज सिंह , अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव व अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ के साथ जनपद के सिंभावली के आर एस इंटर कॉलिज, गढ़मुक्तेश्वर के चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धौलाना तथा नवीन मंडी हापुड़ में बनाए गए पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया गया।
आगामी 29 अप्रैल 2021 को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को शांति एवं निष्पक्ष तथा पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाने के उद्देश्य को लेकर जिलाधिकारी ने पोलिंग बूथों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए पोलिंग बूथों पर तैनात कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दौरान कोविड-19 को लेकर शासन द्वारा जारी किए गए नियमों का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाएगा तथा मतदान कर्मी को किसी प्रकार की समस्या ना हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी मतदान कर्मी को बिना मास्क के वोट डालने नहीं दिया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मतदान के दौरान आने वाले सभी मतदान कर्मियों का आंगनबाड़ी व आशाओं के द्वारा हैंड सैनिटाइज व तापमान अवश्य कराया जाए। हैंड सैनिटाइज व तापमान के उपरांत ही मतदान कर्मी को मतदान स्थल में प्रवेश कराना सुनिश्चित करेंगे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर बनाए रखें किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना घटने पाए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जयनाथ यादव, अपर पुलिस अधीक्षक हापुड़ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page