News
डांटने से क्षुब्ध नौकर ने दुकानदार से की मारपीट, CCTV कैमरे में कैद हुई घटना

डांटने से क्षुब्ध नौकर ने दुकानदार से की मारपीट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र स्थित एक कपड़े की दुकान में मालिक के डांटने से क्षुब्ध नौकर ने अपने साथियों सहित दुकानदार से मारपीट कर दी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
मोहल्ला किला कोना निवासी इरशाद मलिक ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान है। दुकान पर काम करने वाले एक नौकर को डांटने के बाद उसने अपने कुछ साथियों को बुला लिया। साथियों ने दुकानदार से मारपीट शुरू कर दी। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है।












