M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल का “कला मंजरी वार्षिकोत्सव हुआ भव्य रूप से आयोजित, नन्हे मुन्ने बच्चों ने दी यादगार प्रस्तुति

ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल का “कला मंजरी वार्षिकोत्सव हुआ भव्य रूप से आयोजित

हापुड़। नगर के ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव ‘कल्य मंजरी’ हर्षोल्लास एवं गरि‌मामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हापुड़ कोतवाल विनोद कुमार , पूर्व विधायक गजराज सिंह, डॉ.श सुमन अग्रवाल एवं प्रबंधक कमेटी द्वारा गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत नृत्य से हुई। नन्हें मुन्ने बच्चों ने नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ ठेकर सभी का मन मोह लिया। राजस्थानी नृत्य ‘लुक हुप ना जामी’ ने लोक संस्कृति की छटा बिखेरखी। बच्चों द्वारा प्रस्तुत शिव आराधना ने आध्यात्मिक वातावरण निर्मित किया।
संगीतमय प्रस्तुति ‘नमामि गंगे’ ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ‘छोटे उस्तादों की महफिल’ तथा ‘लघु नाटिका – मोबाइल से दूरी’ जैसी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में जोश और ऊर्जा का संचार किया। ‘सफर से सफलता तक चंद्रयान मिशन ने विद्‌यार्थियों की स्वनात्मक प्रतिभा की प्रदर्शित किया।

पंजाबी नृत्य ने मंच पर उत्साह और उमंग का अद्‌भुत दृश्य प्रस्तुत किया। अध्यापिकाओं द्वारा प्रस्तुत गीत ‘ मिट्टी के बेटे ने देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। योग प्रस्तुति ने स्वास्थ जीवनशैली का संदेश दिया तथा अंत में’ राधा-कृष्ण रंगरास’ ने सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया।



प्रिंसिपल नीलम धीर द्वारा वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों से अवगत कराया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।



चेयरपर्सन रजनी गोयल ने कहा कि समय समय पर किए गए कार्यक्रम बच्चों का उत्साहवर्धन करते हैं तथा मनोबल बनाए रखने में सहायक होते हैं।



स्कूल प्रबंधक अक्षय गोयल एवं अभिषेक गोयल द्वारा प्रतिभागिओं को प्रस्तुत किया गया।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page