M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलें में ऑपरेशन नकेल के तहत 450 वाहन चालकों के चालान, 20 वाहन सीज

जिलें में ऑपरेशन नकेल के तहत 450 वाहन चालकों के चालान, 20 वाहन सीज

, हापुड़।

जिलें में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर चलाए गए ऑपरेशन नकेल अभियान के तहत मंगलवार को पहले दिन ही विभिन्न प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाते हुए भारी के तहत वाहनों के चालान काट वाहन सीज किए।

एसपी कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि जनपद में 450 वाहन चालकों के चालान 20 वाहन सीज कर पुलिस लाइन भेजे, 150 लोगों को नोटिस, जिन पर 5 से अधिक चालान लंबित, यातायात पुलिस की टीमों ने नेशनल हाईवे- 9, रेलवे रोड, दिल्ली रोड, पुराने बस अड्डे और शहर के मुख्य बाज़ारों में व्यापक चेकिंग की। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन ले जाना, ओवरस्पीडिंग और मोबाइल पर बात करते हुए गाड़ी चलाने के अनेक मामले सामने आए।

जिले के मुख्य चौराहों पर सुबह से ही बैरियर लगा दिए गए थे। कई स्थानों पर QRT टीम ने सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया, जबकि पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान की कार्रवाई की। कई जगह वाहन चालकों और पुलिस के बीच बहस हुई।



एसपी हापुड़ ने कहा कि जिन पर लगातार 5 से ज्यादा चालान हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।अगर वे दोबारा नियम तोड़ते पाए गए तो ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द
पुनः चालान जारी जैसी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।



उन्होंने बताया कि आठ दिवसीय अभियान के दौरान पुलिस अवैध पार्किंग, सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण, ड्रिंक एंड ड्राइव, बिना नंबर और बिना परमिट के वाहन, ओवरलोडिंग और ओवरस्पीडिंग, साइलेंसर बदलकर तेज आवाज करने वाले वाहन, स्कूल वैन और बसों की फिटनेस व एग्रीमेंट चेकिंग पर ध्यान देगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को मौके पर ही चालान किया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर वाहन भी जब्त होगा।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page