जिले में कांवड यात्रा सुरक्षा घेरे में होगी, शहर में कांवडियों के लिए बनाया एकल मार्ग

जिले में कांवड यात्रा सुरक्षा घेरे में होगी, शहर में कांवडियों के लिए बनाया एकल मार्ग
-कांवडियों के वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
-ड्रोन कैमरे से कांवड यात्रा मार्गों पर पैनी नजर रखी जा रही है
-जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरे
-कांवड यात्रा की सुरक्षा के मद्देजर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
हापुड़-
पुलिस प्रशासन कांवड यात्रा का सकुशल संपन्न कराने कोई कसर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। कांवड मार्ग व संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से कड़ी निगरानी की जायेगी। साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों से पुलिस अधिकारी कंट्रोल रूम से नजर रखे हुए है। अब कांवडिय़ों के वेश में पुलिस कर्मियों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया जायेगा। जनपद में कांवड यात्रा सुरक्षा घेरे में होगी।
आपको बता दें,कि श्रावण मास की शिवरात्रि आगामी 11 अगस्त को है। जिसे देखते हुए शिव भक्त हरिद्वार,गौमुख व तीर्थ नगरी ब्रजघाट से कांवड लेकर साथ बोल बम के उद्घोष के साथ अपनी मंजिल की बढऩे लगे है। जिससे पापड़ नगरी भगवा रंग में रंगती नगर आने लगी है।
कांवड यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। जनपद में कांवड मार्ग व संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात करने के साथ-साथ ड्रोन कैमरे से पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाये गये है। कोतवाली में सीसीटीवी कैमरों के बनाये गये कंट्रोल रूम से कांवड मार्ग पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कांवड यात्रा का सकुशल संपन्न कराने के मद्देनजर शहर में कांवडियों के लिए एकल मार्ग बनाया गया है,जहां विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मी भी तैनात किये गये है।
उन्होंने बताया कि कांवड मार्गों व संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरों से कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही कांवड मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जनपद में विभिन्न स्थानों पर कांवडियों के वेश में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया जायेगा।
—————–
जिले में कांवड यात्रा सुरक्षा घेरे में होगी
पद संख्या
पुलिस अधीक्षक 01
एएसपी 02
पुलिस क्षेत्राधिकारी 05
निरीक्षक 38
उप निरीक्षक 350
मुख्य आरक्षी 550
पीएसी 01 कंपनी
बाढ़ राहत पीएसी 01 कंपनी
—————————-
पुलिस अधीक्षक का कहना
कुंवर ज्ञानेजय सिंह ने बताया कि जनपद में कांवड यात्रा सुरक्षा घेरे में रहेगी। कांवड मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कांवड मार्गों,प्रमुख चौराहों व प्रमुख शिवालयों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। हापुड़ शहर में कांवडियों के लिए एकल मार्ग बनाया गया है।
——————
सेवा शिविर में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे
बताया गया कि शिव भक्तों की सेवा करने के लिए लोगों द्वारा कांवड सेवा शिविर लगाने के लिए आवेदन किये जा रहे है। कांवड सेवा शिविर लगने पर पुलिसकर्मी की भी तैनात किये जायेंगे।















