M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जहरीले सांप के डसने से महिला की दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम

हापुड़।
​बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव ढोलपुर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां रात में सोते समय एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

​कमरे में सो रही थी महिला​जानकारी के अनुसार, ढोलपुर गांव निवासी मनीष कुमार की 34 वर्षीय पत्नी मुनेश शनिवार रात को अपने कमरे में खाना खाने के बाद सो रही थीं। इसी दौरान देर रात एक जहरीला सांप कमरे में घुस आया और उसने मुनेश को डस लिया। सांप के काटने का अहसास होते ही मुनेश की आंख खुल गई और उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी।

​अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम​महिला की बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। मुनेश की हालत लगातार बिगड़ती देख परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन दुर्भाग्यवश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही मुनेश की मौत हो गई।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page