जमीन हड़पने के लिए सगे जीजा ने की थी साले की गला दबाकर हत्या, पिस्टल व बाईक बरामद

जमीन हड़पने के लिए सगे जीजा ने की थी साले की गला दबाकर हत्या, पिस्टल व बाईक बरामद
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में पुलिस ने शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए सगे जीजा को गिरफ्तार कर पिस्टल व बाईक बरामद की। सुसराल की जमीन हड़पने के लिए सगे जीजा ने गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के रजापुर गांव के निकट नाले में तीन दिन पूर्व को एक व्यक्ति का नालें में शव व बाईक बरामद हुई थी, जिसकी शिनाख्त बुलन्दशहर निवासी शिवकुमार (25) के रूप में हुई थी।
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा करते हुए
मृतक के सगे जीजा सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से पिस्टल व एक तमंचाव घटना में प्रयुक्त बाईक बरामद की है।
उन्होंने कहा कि मृतक शिवकुमार के सगे जीजा बाबूगढ़ के गांव गोहरा आलमगीरपुर विनय कुमार नागर अपनी ससुराल की जमीन हड़पना चाहते था, जिस कारण उसने अपने दोस्त उदयवीर सिंह उर्फ उपदेश के साथ मिलकर अपने साले शिवकुमार की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी।











