M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

छात्र पिटाई प्रकरण : महिला सहित तीन शिक्षकों पर हुई एफआईआर

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बछलौता रोड पर स्थित कैस्टल स्कूल में कक्षा छह के छात्र के साथ हुई बर्बरता के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन शिक्षकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में छात्र के पिता थाना देहात क्षेत्र के गांव ततारपुर के वेद प्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र अंकुश थाना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर स्थित कैस्टल स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है। दो साल पहले अंकुश ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। वीडियो में वह रुपये गिनता दिख रहा है। वीडियो को किसी ने उसके स्कूल के शिक्षकों को दिखाया था। जिसे देखकर शिक्षक आग बबूला हो गए। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी
वह घर से स्कूल गया था, लेकिन वहां शिक्षकों ने उसे एक कमरे में बंद करके डंडों से पीटा। पिटाई से उनके बेटे के शरीर पर नीले-काले निशान बन गए। वह इतनी दहशत में है कि उसने किसी भी स्कूल में पढ़ने से इंकार कर दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में स्कूल की शिक्षिका राशि, शिक्षक कपिल व विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्य जुटा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page