M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

घर के बाहर साईकिल चला रहे मासूम बच्चे को बंदरों के झुंड ने हमला कर किया घायल

,हापुड़।

नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना बंदरों व कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में बंदर आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। पॉश कॉलोनी में घर के बाहर साईकिल चला रहे एक मासूम बच्चें पर बंदरों के झुंड ने हमला कर घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर निवासी पत्रकार सौरभ शर्मा का बेटा नव्यांश शर्मा अपने घर के गेट के बाहर साईकिल चला रहा था, तभी बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर घायल कर दिया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर राहगीरों ने बच्चे को बंदरों के झुंड से मुक्त करवाया।

बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है।

शहर और आसपास के एरिया में बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि शायद ही ऐसा कोई दिन हो, जब बंदर किसी को काटकर जख्मी नहीं कर रहे हो। लोगों का कहना है कि कई बार बंदरों को पकड़ने के लिए नगर पालिका के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है। उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। शहर के आर्य नगर, राधापुरी, श्रीनगर, जवाहर गंज, सरस्वती इन्क्लेब , शिवपुरी, मोदीनगर रोड, मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड आदि एरिया के कई मोहल्ले में बंदर का आंतक है।
———
स्वास्थ्य विभाग में हर दिन पहुंच रहे 200-250 मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन दिनों में बंदरों व स्ट्रीट डॉग का स्वभाव बदल जाता है। ऐसे में इस जानवर से बचने की आवश्यकता है। कुत्ता व बंदर काटने पर सबसे पहले रैबीज का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। यदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बात करें तो हर दिन यहां पर 200 लोग हर दिन रैबीज लगवाने के लिए आते हैं। पिछले पंद्रह दिनों में अस्पताल में 2000 से अधिक मरीज रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच चुके हैं।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page