घर की दूसरी मंजिल के कमरे में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ खाक

हापुड़ । थाना हापुड़ क्षेत्र के प्रीत विहार में मकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रीत विहार की द्वारिका धाम कॉलोनी में मंगलवार को एक मकान की दूसरी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, द्वारिका धाम कॉलोनी निवासी अजय कुमार पुत्र बदलू सिंह के मकान की दूसरी मंजिल पर बनी ममटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने वहां रखे इन्वर्टर, बैटरी, वाशिंग मशीन, पंखा, सेफ और कपड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटों से घरेलू सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
आग लगने की सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने स्थानीय पुलिस और आसपास के लोगों की सहायता से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने सेफ का ताला खोलकर उसके अंदर रखे जले हुए कपड़ों को बाहर निकाला और आग को पूरी तरह बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। समय रहते कार्रवाई होने से आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया। आग की चपेट में आने से इन्वर्टर, बैटरी, वाशिंग मशीन, पंखा, सेफ और कपड़े क्षतिग्रस्त हुए हैं, लेकिन किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है।












Heard good things about nesi on this site. Worth a look! Checked it out, Seems legit. Go give nesi a try.
Been using Nesinecom for years. Great interface and never had any issues. Solid betting platform. nesinecom
Yo, trying to ‘nesine maç izle’? Yeah, Nesine lets you watch some matches live on their site, pretty convenient if you’re into in-play betting! nesine maç izle