M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

खेत में सस्ती प्लाटिंग के नाम पर 6 लोगों से 24 लाख रुपए की ठगी, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति व उसके पांच परिचितों से खेत में सस्ती प्लाटिंग के नाम पर 24 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पिलखुवा क्षेत्र के गांव लखपत सिंह की मढैय्या निवासी नफीस मंसूरी ने बताया कि हापुड़ के मोहल्ला करीमपुरा निवासी जावेद उर्फ जावेद अली ने कहा था कि पिलखुवा के शमशाद रोड पर शादाब के खेत में उसने प्लाटिंग कराई है। सस्ते दाम में प्लाट मिल जाएंगे। नफीस को बात अच्छी लगी। उसने खुद के 9 लाख रुपये जावेद को दे दिए। साथ ही अपने पांच परिचितों आसिफ, सरफराज, सलीम ,रूबी व भूरा
को भी सस्ते प्लाट दिलवाने का लालच देकर 14 लाख रुपए
दिलवाए थे। कुल मिलाकर 23 लाख 82 हजार 500 रुपये दिए थे।

पीड़ित ने बताया कि बार-बार तगादा करने पर जावेद ने सलीम को 4 लाख का चेक दिया था। साथ ही 27 जून 2024 को एक लिखित तहरीर दी कि तीन महीने में सबके नाम प्लाट का बैनामा कर देगा और नफीस के 9 लाख रुपये 8 महीने में लौटा देगा, लेकिन आज तक नहीं दिए हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्यौपाल सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Solid article! Thinking about bankroll management & maximizing returns-platforms like 55bmw vip vip offer tiered rewards that could be a factor. Smart play is key, especially with KYC requirements these days!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page