किसान की बेटी को यू०पी०एस० सी०की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किसान को किया सम्मानित

किसान की बेटी को यू०पी०एस० सी०की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर किसान को किया सम्मानित
हापुड़ । त्यागी समाज हापुड़ संगठन द्वारा संघ लोक सेवा आयोग ( UPSC ) में रेंक 807 प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कु॰शिवानी त्यागी के पिता किसान हिर्देश त्यागी निवासी ग्राम दत्तियाना को फूल माला एव पटका पहनाकर सम्मानित किया सम्मानित करने वालों में ओमदत्त त्यागी सबली, गायत्री परिवार से सुधीर त्यागी भूनी वाले, चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अभिषेक त्यागी , एडवोकेट राजेंद्र त्यागी , एडवोकेट अर्जुन त्यागी मौजूद रहे निखिल त्यागी अहाते वालो ने बताया कि कु०शिवानी त्यागी के हापुड़ आने पर त्यागी समाज द्वारा उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा












