M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

काले सूटकेस में महिला के कंकाल का खुलासा: दंपत्ति गिरफ्तार, मृतका सोनिया की रेप कर बनाई थी अश्लील वीडियों

काले सूटकेस में महिला के कंकाल का खुलासा: दंपत्ति गिरफ्तार, मृतका सोनिया की रेप कर बनाई थी अश्लील वीडियों

हापुड़। थाना पिलखुवा पुलिस व जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत गन्ने के खेत में सूटकेश में मिले एक अज्ञात महिला के शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।जिनके कब्जे से मृतका का मोबाइल फोन सहित 03 मोबाइल फोन, 02 कैश मीमो बुक व आलाकत्ल डण्डा बरामद किया।

जानकारी के अनुसार एक दिसंबर को थाना पिलखुवा क्षेत्रांर्तगत जंगल ग्राम छिजारसी गन्ने के खेत में सूटकेश में एक अज्ञात महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला था, उक्त सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारीगण, फॉरेंसिक टीम व स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण दोनों पति-पत्नी सिम्भावली के गांव नवादा कलां निवासी अंकित व झारखंड निवासी कलिस्ता उर्फ कालीहैं, जिनके द्वारा झारखण्ड से असहाय/गरीब परिवारों की युवतियों/महिलाओं को लाकर मेड़ के रूप में दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में भेज दिया जाता था जिनमें मृतका सोनिया शामिल है, जिसके साथ अभियुक्त अंकित द्वारा जबरदस्ती रेप कर अश्लील वीडियो बनाई गई थी, सोनिया द्वारा पुलिस से शिकायत कर जेल भिजवाने की धमकी देने पर दोनों पति-पत्नी ने की थी सोनिया की हत्या

गिरफ्तार आरोपी अंकित ने पूछताछ करने पर बताया कि मैं गांव नवादा कलां थाना सिंभावली जनपद हापुड का मूल निवासी हैं, मैंने कलिस्ता उर्फ काली से शादी की थी। मैं कपड़े बेचने का काम करता हैं। मेरी सस्राल झारखंड के गांव व आसपास के क्षेत्रों मे काफी गरीब लोग रहते हैं और सस्ते में मजदूर मिल जाते हैं। मैने व मेरी पत्नी कलिस्ता ने सोचा कि मोटी रकम कैसे कमाई जाये इसलिए हमने सृष्टि इंटरप्राईजेज नाम से एक फर्म खोली थी जिसमे भोले-भाले परिवारों की लडकियों को हम घर पर काम करने के लिए मेड के रूप में लाते थे और संबंधित जगहों पर दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में भेज देते थे और वहां से मोटी रकम उस व्यक्ति से वसूल लेते थे जिनके घरों में काम करने के लिए उन लडकी या महिलाओं को लगाया जाता था । उन लडकी या महिलाओं को बहुत कम रूपया सैलरी देते थे और अकसर हम अधिकतर लडकियों को वेतन देते ही नहीं थे। हमने संजीता उर्फ संगीता जो मेरी पत्नी कलिस्ता के गांव की रहने वाली है को व मृतका सोनिया पुत्री स्व० सुखरा कछुवा निवासी ग्राम केरिया उराव टोली थाना ठेठाईगर जिला सिमडेगा झारखंड को भी बुलवाया था और अपने घर पर रख लिया था। संजीता को मैने दिल्ली में जसबीर बजाज पुत्र रामशरण दास बजाज निवासी 125 सविता विहार थाना विवेक विहार दिल्ली के यहां भेज दिया था और बाद मे एक गीता नाम की महिला को भी जसबीर बजाज के यहां भेज दिया था और मोटी रकम जसबीर बजाज से वसूल ली थी। बाद में मैंने संजीता और गीता को बुला लिया और गीता को उसकी ससुराल भेज दिया और संजीता को अपने पास रख लिया और मृतका सोनिया मेरे पास पहले से ही रह रही थी। सोनिया मुझे बहुत पसन्द थी, मैने उससे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया था। एक दिन मैंने मौका पाकर सोनिया के साथ उसकी इच्छा के बिना दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली थी। बाद में सोनिया ने बहुत ज्यादा विरोध किया उसने मुझे व मेरे पत्नि को धमकी दी थी कि मैं तुम दोनों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराऊंगी और जेल भिजवाकर ही दम लूंगी। हम दोनों पति पत्नि घबरा गये थे कि अब क्या करें। फिर हमने सोनिया को डराया और धमकाया और संजीता विरोध न करे उसके साथ भी दुष्कर्म कर उसकी भी हम दोनों ने वीडियो बना ली थी। दिनांक 28/08/2025 को हम दोनों ने मिलकर लात घूंसो व डंडे से मारपीट कर सोनिया की हत्या संजीता के सामने ही कर दी थी और संजीता उर्फ संगीता हमारे खिलाफ किसी से कुछ बोल न दे या थाने में रिपोर्ट दर्ज न करा दे इसलिए हमने उसे डरा धमकाकर मारपीट कर सोनिया के मृत शरीर के पास संजीता को खडी करके एक वीडियो भी बनाई थी और उससे यह कहलवा लिया था कि यह हत्या उसने की है, बाद में हमारे घर पर पहले से खरीदे हुए सूटकेस में सोनिया के शव को भरकर एक राह चलता ऑटो किराये पर लेकर छिजारसी टोल से आगे गाजियाबाद से मुरादाबाद को जाने वाले हाईवे के किनारे सर्विस रोड पर पास मे ही एक गन्ने के खेत मे रात्रि में फेंककर चले आये थे। यह दुष्कर्म और हत्या की घटना मैने अपने किराये पर लिये सिराज पुत्र बसीर निवासी ग्राम ढहाना थाना सिंभावली जिला हापुड के मकान जो कुचेसर चौपला थाना बाबूगढ से रेलवे फाटक को पार करते ही शकरपुर रोड पर एक बाईं तरफ रेलवे लाईन के किनारे कालोनी बनी है, में की थी और बाद मे जसबीर बजाज के ज्यादा दबाव पडने पर मैने संजीता उर्फ संगीता को उनके पास दिल्ली में मेड का काम करने के लिए छोड आया था।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page