कांवड़ यात्रा में 200 किलो मिलावटी व बदबूदार पनीर करवाया नष्ट, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबाई खेप

कांवड़ यात्रा में 200 किलो मिलावटी व बदबूदार पनीर करवाया नष्ट, जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबाई खेप
हापुड़।
कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बुधवार करीब दो सौ किलो संदिग्ध और मिलावटी पनीर जब्त कर मौके पर ही नष्ट कराया।
सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय चन्द्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में टीम कांवड़ मार्ग पर जांच कर रही थी। इसी दौरान सिंभावली क्षेत्र के टोडलपुर से आ रही पनीर से लदी गाड़ी को रोका गया और गाड़ी में रखे ड्रमों में पनीर बेहद गंदी स्थिति में पाया गया। टीम ने पनीर के दो नमूने सील कर लिए।
टीम ने जेसीबी बुलवाकर गहरा गड्ढा खुदवाया गया और पूरी खेप को उसी में भूमिगत कर नष्ट कर दिया गया।
सहायक आयुक्त चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि नष्ट पनीर की मात्रा लगभग 200 किलो और बाजार कीमत करीब 44 हजार रुपये है। यह खेप टोडलपुर निवासी जमील की थी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोवेन्द्र सिंह पंघाल और सहरिश सादात मौजूद थे।















