News
कांग्रेसी से भाजपाई बनें अशोक शर्मा बंदूक वालें पीएम मोदी की रैली में समर्थकों सहित हुए शामिल
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/03/screenshot_2024-03-31-14-04-01-84_7352322957d4404136654ef4adb645047E21750115150293531618-300x135.webp?resize=300%2C135&ssl=1)
हापुड़। रविवार को मेरठ में आयोजित पीएम मोदी की रैली में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए अशोक शर्मा बंदूक वालें भी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ता अशोक शर्मा बंदूक वालें ने कहा कि आज मोदी पूरी दुनिया के सर्वमान्य नेता हैं। मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए सभी को मेहनत करनी चाहिए।