M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

कांग्रेसियों ने मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, प्रतिमाओं पर किया माल्ल्यार्पण

कांग्रेसियों ने मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, प्रतिमाओं पर किया माल्ल्यार्पणहापुड़। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण नगरपालिका परिषद स्थित गांधी प्रतिमा पर एकत्रित हुए। जहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी और शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर उन्हें याद कर सभी कांग्रेस जनों ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान प्रसिद्ध स्वाधीनता संग्राम सैनानी मसूरिया दीन पासी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेस जनों ने उनकी जयंती भी मनाई। तत्पश्चात समस्त कांग्रेस जन पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाने के लिए रेलवे रोड स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा पर पहुंचे और उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी एक नाम नहीं एक विचारधारा थे। जिन्होंने आजीवन सत्य, धर्म और अहिंसा के पथ पर चलकर लोगों को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त होने के लिए अथक संघर्ष किए थे। अंग्रेजों के खिलाफ अनेकों आंदोलन गांधी जी ने चलाए थे। प्रसिद्ध स्वाधीनता संग्राम सैनानी व पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी को भी उनकी जयंती पर याद करते हुए मिथुन त्यागी ने कहा कि पासी जी 1946 में भारत की संविधान सभा के लिए चुने गए थे। 1952 और 1957 में उन्हें फूलपुर से और 1962 और 1967 के आम चुनावों में चायल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुना गया था। वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य रहे और 21 जुलाई 1978 को उनका निधन हो गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी के सिद्धांतों, आदर्शों और उनकी विचारधारा पर चलने वाली पार्टी हैं। आज पूरा देश बापू को याद कर उन्हें नमन कर रहा हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को उनकी 120 वीं जयंती पर याद करते हुए अभिषेक गोयल ने कहा कि भारत की स्वतन्त्रता के पश्चात शास्त्री जी को उत्तर प्रदेश के संसदीय सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। गोविंद बल्लभ पंत के मंत्रिमंडल में उन्हें पुलिस एवं परिवहन मंत्रालय सौंपा गया। परिवहन मंत्री के कार्यकाल में उन्होंने प्रथम बार महिला संवाहकों (कण्डक्टर्स) की नियुक्ति की थी। पुलिस मंत्री होने के बाद उन्होंने भीड़ को नियन्त्रण में रखने के लिये लाठी की जगह पानी की बौछार का प्रयोग प्रारम्भ कराया था।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी/पीसीसी सदस्य अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी राकेश त्यागी, सभासद सुशील शास्त्री, आशाराम शर्मा, आईसी शर्मा, इंद्रराज बांगा, एडवोकेट रघुवीर सिंह, सुबोध शास्त्री, अमित सैनी, पूर्व सभासद इरफान अहमद, ऐजाज अहमद, भरतलाल शर्मा, नरेश भाटी, वाई के शर्मा, डॉक्टर ईरशाद, गौरव गर्ग, आकाश त्यागी, अमरनाथ प्रधान, अंकुर अग्रवाल, मास्टर शेहरयाब, हरीश गर्ग, सुरेंद्र सिंह, विनोद कर्दम, देवेंद्र कुमार, यशपाल ढिलौर, कुसुमलता, जस्सा सिंह, शौकीन चौधरी, मुकीम खान, गुलफाम कुरैशी आदि लोग मौजूद रहे.!



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page