News
कमरे में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ स्वाहा

हापुड़। नगर की एक कॉलोनी में एक मकान के एक कमरे में म अचानक आग लग गई। जिससे घरेलू सामान व अन्य जलकर स्वाहा हो गया। आग की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की
इंद्रलोक कालोनी के एक घर के कमरे में सुधा अपने परिवार के साथ किराए पर रहती हैं। मंगलवार दोपहर अचानक घर में काम करते समय कमरे में आग लग गई। जिससे कमरे में रखा घरेलू सामान, नगदी व अन्य जलकर स्वाहा हो गया। की सूचना मिलते ही फायरबिग्रेड ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम शुरू किया। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।











