fbpx
News

पालिकाध्यक्ष बोली – शहर में करोड़ों रुपए की पालिका की जमीनें होगी कब्जामुक्त,सूची तैयार, भूमाफियाओं में मचा हड़कंप

हापुड़। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ने शहर में करोड़ों रुपए की पालिका की जमीनों पर अवैध कब्जें हटवानें की घोषणा की हैं। जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप मच गया।

नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी ने बताया कि
क्षेत्र में भ्रमण के दौरान लोगों द्वारा पालिका सम्पत्ति / भूखंडों पर अवैध कब्जों की शिकायतें की जाती रही है। इस संबंध में उनके द्वारा पालिका के संपत्ति लिपित से पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली समस्त सम्पत्ति / भूखंडों एवं उस पर हुए अवैध कब्जों का विस्तृत विवरण तैयार कराया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद शहर में पालिका की सम्पत्ति / भूखंडों से अवैध कब्जे हटवाकर अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page