M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए द्वारा बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर का नाम महाराणा प्रताप पर रखने को शासन से मिली मंजूरी – डॉ. नितिन गौड़

महाराणा प्रताप के नाम पर होगा कन्वेंशन सेंटर

हापुड़। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण आनंद विहार के एच ब्लॉक में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराने जा रहा है। यह सेंटर महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम के नाम पर होगा। इसके लिए मुख्यमंत्री कार्यालय ने अनुमति दे दी है। इसका निर्माण 17,409 वर्ग मीटर में करीब 48 करोड़ रुपये की लागत से होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही अब इसका निर्माण शुरू होगा।

एचपीडीए के वीसी डॉ. नितिन गौड़ ने बताया कि सेंटर के निर्माण व विकास कार्यों को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के आधार पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही इसे मॉडर्न सिविक एमिनिटीज से लैस किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडियो-विजुअल डिस्प्ले व साउंड सिस्टम, लाइटिंग सिस्टम, फायर फाइटिंग अलार्म, लिफ्ट, सोलर एनर्जी पावर प्लांट, मॉड्यूलर सिटिंग व फर्नीचर अरेंजमेंट और वाइब्रेंट इनर स्पेस सेट अप होगा। इस दो मंजिला भवन में एक साथ छह सौ लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। सभी लोग एक साथ बैठकर प्रोजेक्टर पर कुछ भी देख सकेंगें। इसके साथ ही वीआईपी लेन, कैफेटेरिया, बेसमेंट पार्किंग, ओवन ड्राइविंग सिनेमा भी शामिल है।

इसके बनने से यहां बैठकें, प्रदर्शनियां, व्यापार शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत समारोह जैसे विभिन्न आयोजन किए जा सकेंगे। साथ ही जिलेवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page