M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एक्सपोजर विजिट के द्वितीय दिन आईआईटी रुड़की में विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धक भ्रमण

“एक्सपोजर विजिट के द्वितीय दिन आईआईटी रुड़की में विद्यार्थियों ने किया ज्ञानवर्धक भ्रमण”

रुड़की/हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के “राष्ट्रीय आविष्कार अभियान” के अंतर्गत आयोजित एक्सपोजर विजिट के दूसरे दिन जनपद हापुड़ के राजकीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं ने देश के प्रमुख तकनीकी संस्थान आईआईटी रुड़की का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की सेंट्रल लाइब्रेरी का विस्तृत अवलोकन किया तथा डिजिटल लर्निंग, अनुसंधान संसाधन एवं स्टडी सिस्टम की जानकारी प्राप्त की। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम का भ्रमण कर खेल प्रशिक्षण एवं खेल सुविधाओं की कार्यप्रणाली को जाना।

विजिट के सहप्रभारी श्री अमित कुमार शर्मा ने कहा कि “आईआईटी रुड़की जैसे शीर्ष संस्थानों के भ्रमण से विद्यार्थियों में विज्ञान और तकनीकी शोध के प्रति नई ऊर्जा तथा उच्च शिक्षा प्राप्त करने का उत्साह उत्पन्न होता है। यह अनुभव इनके कैरियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।”

पूरे भ्रमण का संचालन और पर्यवेक्षण सहप्रभारी श्रीमती राजेश कुमारी, डॉ. दिनेश कुमार एवं श्री अमित कुमार शर्मा द्वारा किया गया। शिक्षक दल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार कौशल एवं प्रायोगिक अधिगम को बढ़ावा देना है, जो सफलतापूर्वक प्राप्त हो रहा है। हर्ष ,अनमोल, मनु ,तनु रविश, कीर्ति, शिवांशी , दीपिका ,इंदु, अनम, रिहान आदि विजिट पर उपस्थित रहे l





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Plus777Asia is my go-to for online entertainment. Wide variety of content and a user-friendly platform make it easy to enjoy. Seriously, give this one a look! Explore Asia’s top entertainment! plus777asia

  2. It’s fascinating how platforms like 55bmw vip com are structuring rewards – that VIP tier system taps into our desire for status & perceived control. The quick registration (90 secs!) minimizes friction, crucial for impulse play. Interesting stuff!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page