एक ही रात में चोरों ने दो घरों पर बोला धावा, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार

एक ही रात में चोरों ने दो घरों पर बोला धावा, लाखों रुपए की नगदी व जेवरात लेकर हुए फरार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में घुसकर लाखों रुपए की नगदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गन्दूनगला निवासी रोबिन सिंह के घर में आधी रात को चोर घुस गए और उन्होंने घर में रखे लाखों रुपए की नगदी व चोरी कर ले गए।इसके बाद चोरों ने पड़ोसी संदीप के घर में घुसकर एक लाख बीस हजार रुपये की नगदी और लाखों रुपये के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। रविवार सुबह जाग होने पर परिजनों को चोरी का पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।











