एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस)……….. -41 लोगों ने ओटीएस का लाभ उठाने को किया आवेदन:वीसी

एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस)………..
-41 लोगों ने ओटीएस का लाभ उठाने को किया आवेदन:वीसी
-एचपीडीए उपाध्यक्ष ने योजना का लाभ उठाने की अपील की
-एचपीडीए ने तीन महीने के लिए योजना शुरू की
-ओटीएस की जानकारी देने के लिए एचपीडीए कार्यालय में हेल्प डेस्क भी शुरू की
-प्रमुख सचिव ने ओटीएस का व्यापक स्तर प्रचार प्रसार कराने के दिये निर्देश
-निर्धारित तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे:प्रभारी सचिव
हापुड़-5 जुलाई
शासन के निर्देश पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने सभी आवासीय सम्पत्तियों व मानचित्रों के डिफाल्टर आवंटियों को राहत देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना गत 18 अप्रैल से आगामी तीन महीनों के लिए शुरू की है। प्राधिकरण ने डिफाल्टर आवंटियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अभी तक 41 डिफाल्टर ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन भी कर दिया है। निर्धारित तिथि उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। एचपीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से उक्त योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी सभी आवासीय सम्पत्तियों व मानचित्रों के डिफाल्टर आवंटियों को लाभ पहुंचाने के लिए एक मुश्त समाधान योजना(ओटीएस)शुरू की है। यह योजना गत 18 अप्रैल से शुरू होकर आगामी 18 जुलाई तक जारी रहेगी। उन्होंने डिफाल्टर आवंटियों से शीघ्र ही योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
———————–
ओटीएस का लाभ उठाये
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं में करीब 171 डिफाल्टर आवंटी है। जिन्हें योजना का लाभ लेने के लिए प्राधिकरण द्वारा सूचित भी किया है। अभी तक 41 डिफाल्टर आवंटियों ने योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन किया है। आवेदन नहीं करने वाले आवंटियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लाई जायेगी।
——————
डिफाल्टर आवंटियों को मिलेगी छूट
बताया गया कि एचपीडीए की आवासीय संपत्तियों के डिफाल्टर आवंटियों योजना का लाभ लेते है,तो उनको सिर्फ साधारण ब्याज देना होगा,दंड ब्याज नहीं लिया जायेगा। ओटीएस योजना के सभी डिफाल्टर आवंटियों से साधारण ब्याज,जो सम्पत्ति आवंटन के समय किस्तों के निर्धारण पर लागू ब्याज दर के बराबर होगा,लिया जायेगा।
——————-
मानचित्र डिफाल्टर प्रकरण के लिए भी ओटीएस
आपको बता कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की ओटीएस योजना प्राधिकरण की आवासीय योजनाओं के साथ-साथ मानचित्र डिफाल्टर्स के प्रकरणों के भी लागू रहेगी। मानचित्र के डिफाल्टर भी योजना का लाभ उठा सकते है।
—————–
निर्धारित तिथि के उपरांत आवेदन स्वीकार नहीं होगा
एचपीडीए के प्रभारी सचिव ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा ओटीएस आगामी 18 जुलाई तक के लिए शासन के निर्देश पर शुरू की है। निर्धारित तिथि के उपरांत डिफाल्टर द्वारा किये गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।
————
योजना का प्रचार प्रसार कराये
प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन पी गुरु प्रसाद द्वारा प्राधिकरण को भेजे गये पत्र में एक मुश्त समाधान योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को सफल बनाने हेतु शिविर व गोष्ठी का आयोजन किया जाये,साथ ही होल्डिंग के माध्यम से भी प्रचार प्रसार जरूर कराये।
——————–
एचपीडीए में सहायक अभियंता से करें संपर्क
डिफाल्टर आवंटी एक मुश्त समाधान योजना के लिए प्राधिकरण कार्यालय में आकर सहायक अभियंता,सम्पत्ति अधिकारी कमल थापर से मिले। वह योजना से सम्बंधित सभी जानकारी आवंटी को उपलब्ध करायेंगे।
—————–
हेल्प डेस्क शुरू
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण कार्यालय में लोगों को ओटीएस की जानकारी देने के लिए हेल्प डेस्क भी शुरू की गयी है। कार्यालय पहुंचकर लोग उक्त योजना की जानकारी प्राप्त कर रहे है। उसके अलावा कर्मचारी भी डिफाल्टरों को फोन के माध्यम से योजना की जानकारी दे रहे है।











