M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एक घंटे की बारिश में बह गये नगर पालिका के दावे

एक घंटे की बारिश में बह गये नगर पालिका के दावे
 हापुड़।
 दोपहर हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिला दी। वर्षा होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एक घंटे की वर्षा ने नगर पालिका परिषद किये गये वादों की पोल खोल दी। वहीं वर्षा गन्ने,धान व दालों के लिए लाभकारी बताई जा रही है।
        सुबह से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा था। दोपहर एक बजे से ही आसमान में बादल छाने लगे,करीब दो बजे तेज वर्षा होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वर्षा का बच्चे,बूढ़े और जवानों ने भरपूर आनन्द लिया।
      वर्षा होने से नगर पालिका परिषद,शहर के मौहल्ला छज्जूपुरा,अतरपुरा चौपला,स्वर्र्ग आश्रम रोड,शिवपुरी,मजीदपुरा,कोठी गेट,गोल मार्केट,गढ़ रोड,अतरपुरा चौपला सहित अन्य मोहल्लों में वर्षा का पानी भर गया। स्कूली बच्चों को गलियों में भरे पानी से होकर अपने घरों तक पहुंचना पड़ा।
 नगर पालिका परिषद ने दावा किया था,कि बरसात में शहर में जल भराव की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। मंगलवार की दोपहर हुई वर्षा में उनके दावे पानी के साथ बह गये। नगर पालिका परिषद द्वारा मुख्य नालों की सफाई कराने के लिए टेंडर भी छोड़ा गया,लेकिन सफाई ठीक प्रकार से नहीं होने के कारण शहर में जल भराव की समस्या से लोगों को जूझने के लिए मजबूर होना पड़ा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page