News
एआरटीओ ने किया एक वाहन सीज, नौ वाहनों के कटे चालान

एआरटीओ ने किया एक वाहन सीज, नौ वाहनों के कटे चालान
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
एआरटीओ ने जिलें में स्कूली वाहनों की चैकिंग अभियान के तहत टीम ने एक वाहन सीज कर नौ वाहनों के चालान काटे हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे और पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि अभियान के तहत जिले में बसों 89 स्कूली बसों की जांच हुई। कई बसों में दस्तावेज अधूरे मिले। विभाग ने 9 वाहनों का चालान किया और एक वाहन को सीज कर दिया।












