ईंट-भट्टे पर श्रम विभाग की छापेमारी, परिवारों को बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त

ईंट-भट्टे पर श्रम विभाग की छापेमारी, परिवारों को बंधुआ मजदूरी से कराया मुक्त
हापुड़( यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
धौलाना तहसील क्षेत्र में बंधुआ मजदूरी का मामला सामने आया है। श्रम विभाग की टीम ने कपुरपूर क्षेत्र स्थित एक ईंट-भट्टे पर छापेमारी कर करीब 15 परिवारों को मुक्त कराया।
श्रम विभाग को सूचना मिली थी कि भट्टे पर कई परिवारों से बिना वेतन के काम कराया जा रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
प्रारंभिक जांच में पता चला कि भट्टे पर करीब 15 परिवारों को मजदूर के रूप में रखा गया था। आरोप है कि इन परिवारों से बिना मजदूरी काम करवाया जा रहा था। महिलाओं से भी लगातार काम लिया जा रहा था। टीम ने मौके पर मजदूरों से पूछताछ की और भट्टे से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। सभी बंधक परिवारों को मुक्त कराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। भट्टा स्वामी और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने कहा है कि जिले में कहीं भी बंधुआ मजदूरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।











