इलाज के दौरान नवजात शिशु की मौत , परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जमकर हंगामा

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में मंगलवार तड़के एक नवजात शिशु की मौत हो गई। जिससे क्षुब्ध परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को समझाते हुए मामला शांत किया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के गढ़ रोड़ स्थित गिरधारी नगर निवासी ऋषभ अग्रवाल की गर्भवती पत्नी अपूर्वी को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां देर रात आपरेशन से एक सुंदर बच्चें का जन्म हुआ। जन्म के कुछ समय बाद ही नवजात की तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे मशीन में रखकर इलाज शुरू किया। मंगलवार सुबह डाक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर बताते हुए बच्चे को इंजेक्शन लगाने की बात कही । परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बच्चा मर चुका है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच परिजनों को शांत करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।











