ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

आखिरकार दुल्हन की जिद के मामलें में झुके परिजन, दुल्हा दुल्हन की हुई शादी

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/ रिशु सिंह)

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में जयमाल के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को किस को लेकर मचे बवाल के बाद आखिरकार दुल्हन की जिद के आगे परिजनों को झुकाना पड़ा और दुल्हे के परिजनों द्वारा गलती मानने पर दुल्हे दुल्हन की शादी करवाकर दुल्हन को सुसराल के लिए विदा किया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के अशोकनगर में मोहल्ला सुभाष नगर व शिवनगर से दो सगी बहनों की बारात आई थी। बड़ी बहन का विवाह सकुशल संपन्न हो गया था। शादी में मौजूद लोगों ने बताया कि छोटी बहन की शिवनगर से आई बारात में दुल्हे ने जयमाल के दौरान दुल्हन को किस कर दिया था। जिस पर मारपीट के बाद लड़के पक्ष के लोग बिना शादी किए ही लौट गए थे।

घटना के बाद लड़के-लड़की द्वारा शादी की जिद के आगे दोनों परिवारों को झुकना पड़ा और दुल्हे पक्ष ने दुल्हन पक्ष से गलती मानती हुए शादी को रजामंदी दी।
देर शाम दोनों की शादी सादे समारोह में कविनगर के एक रिश्तेदार के घर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाई और शांति से दुल्हन को विदा किया।

Shri Radha Krishna Public Inter College

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School
Show More

One Comment

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page