M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अपहृत मासूम बच्चा बरामद, महिला सहित दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार ,वंश चलाने के लिए किया था मासूम का अपहरण

अपहृत मासूम बच्चा बरामद, महिला सहित दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार ,वंश चलाने के लिए किया था मासूम का अपहरण

हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।

थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चार दिन पूर्व अपहृत तीन वर्षीय बच्चें को बरामद कर एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार कासंगज जिला निवासी हसीना काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन तहसील चौपला के आसपास भीख मांगने का काम करता है। शुक्रवार की देर शाम मोहब्बत और हारुन तहसील चौपला पर भीख मांग रहे थे।

इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया। कुछ देर घुमाने के बाद बाइक सवार युवक युवती ने उन्हें चिप्स दिलाए और मोहब्बत को वापस तहसील चौपले पर छोड़ दिया, लेकिन हारुन को छोड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पूरी घटना सड़क पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि 3 वर्षीय मासूम बच्चे के अपहरण की घटना में संलिप्त एक महिला सहित दो अपहरणकर्ताओं हाफिजपुर के सिहानी बडौदा निवासी शिवा व बीबीनगर निवासी बरखा को दिल्ली रोड स्थित नाले से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से अपहृत
मासूम बच्चा सकुशल व घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी महिला ने वंश चलाने के लिए बच्चे का अपहरण किया था।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. I’d have to examine with you here. Which is not one thing I usually do! I take pleasure in reading a post that may make folks think. Additionally, thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page