M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन के तत्वाधान में आयोजित हुआ डांडिया महोत्सव और गरबा, अनीता सिंघल गरबा क्वीन व कल्पना को बेस्ट डांसर अवॉर्ड

हापुड़ । अखिल भारतीय वैश्य महा सम्मेलन जनपद हापुड़ की महिला टीम के तत्वाधान में डांडिया महोत्सव और गरबा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा महिलाओं ने भारी उल्लास से डांडिया खेलकर महोत्सव मनाया। इसके अलावा गरबा का आयोजन भी किया गया। प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद हापुड़ की सीओ  ट्रैफिक स्तुति सिंह ने महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया तथा अपने संबोधन में कहा कि महिला शक्ति को समाज में आगे आकर समाज को मजबूत बनाने की कोशिश करते रहना चाहिए। ऐसा सुंदर आयोजन होता रहना चाहिए इससे आपसी सौहार्द और प्रेम बढ़ता है।

 

उन्होंने सभी को दीपावली पर वायु प्रदूषण को न बढ़ाने के लिए भी कहा। संगठन की और से स्तुति सिंह co ट्रैफिक पुलिस को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गरबा क्वीन अनीता सिंघल चुनी गई बेस्ट डांसर अवॉर्ड कल्पना को गया। मोनिका गोयल अंजली गोयल को भी अवॉर्ड दिया गया। इसके अतिरिक्त अन्य पुरस्कार भी दिए गए। कुछ सरप्राइज़ गिफ्ट भी वितरित हुए। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रेखा जैन महामंत्री प्रगति जैन उपाध्यक्ष मोनिका गोयल मंत्री नीलम गर्ग कोषाध्यक्ष कंचन अग्रवाल और कनिका अग्रवाल का विशेष योगदान रहा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page