मां के साथ बाजार गया बच्चा हुआ गुम, पुलिस ने चंद घंटों में ही किया बरामद

मां के साथ बाजार गया बच्चा हुआ गुम, पुलिस ने चंद घंटों में ही किया बरामद
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में अपनी मां के साथ गया एक मासूम बच्चा बाजार में गुम हो गया। पुलिस ने कुछ घंटों में ही बच्चें को बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार मसूरी निवासी मोहम्मद महबूब आलम अपने परिवार के साथ पिलखुवा बाजार में खरीदारी करने आए थे। इसी दौरान उनका लगभग 6 वर्षीय पुत्र आतिफ भीड़ में कहीं गुम हो गया।बच्चे के गुम होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष चौहान ने तुरंत पुलिस की टीमें गठित कर सघन तलाश अभियान चलाया। जिसके चलते कुछ घंटे के भीतर बच्चे आतिफ को सकुशल ढूंढ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।












