M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

डॉ० अंशु शर्मा को दी गई पी-एच०डी० उपाधि

हापुड़।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा आयोजित 37वें दीक्षांत समारोह में हापुड़ क्षेत्र की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० अंशु शर्मा को संगीत गायन विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई। यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

डॉ० अंशु शर्मा ने संगीत गायन के क्षेत्र में बी०ए०, एम०ए०, बी०एड, एम०एड, संगीत प्रभाकर, विशारद जैसे प्रमुख डिग्री एवं उपाधियाँ प्राप्त की हैं। साथ ही उन्होंने यू०जी०सी० नेट की परीक्षा भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। वे निरंतर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सेमिनारों, कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लेती रही हैं।

वर्तमान में डॉ० शर्मा एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं और संगीत क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में हापुड़ नगर उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी भी सभाल रही है उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों, परिवार एवं अपनी बेटी को दिया है, जिनके आशीर्वाद और सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी।

यह उपलब्धि न केवल हापुड़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है, बल्कि संगीत शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page