fbpx
Astrology

Venus Tranit In Leo : 11 अगस्त तक शुक्र रहेंगे सिंह राशि में, जानें क्या आपका भाग्य भी बदलेंगे शुक्र देव

शुक्र ग्रह ने सिंह राशि में प्रवेश कर लिया है। शुक्र 11 अगस्त, 2021 तक सिंह राशि में ही रहेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। शुक्र को ज्योतिष में भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस, काम-वासना और फैशन-डिजाइनिंग आदि का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या इनकी नीच राशि है। आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल….

मेष राशि

  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
  • कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
  • भाग्य का साथ मिलेगा।

Chanakya Niti : हमेशा राज रखना चाहिए इन 4 बातों को, पत्नी के साथ भी न करें शेयर

वृष राशि

  • वृष राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन मेहनत भी अधिक करनी होगी।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा, लेकिन धन का अधिक खर्च न करें।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।

मिथुन राशि

  • आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • धन की बचत करने का प्रयास करें।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करना होगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

20 जुलाई से चार माह तक सृष्टि का संचालन करेंगे भोलेनाथ, इन लोगों पर रहती है शिवजी की विशेष कृपा, जरूर करें ये उपाय

कर्क राशि

  • किसी से भी कुछ बोलने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
  • धन का अधिक खर्च न करें।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • इस समय धैर्य रखें।

सिंह राशि

  • सुख-समृद्दि और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • धन-लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

  • आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • इस समय निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
  • वाद- विवाद से दूर रहें।
  • दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

Devshayani Ekadashi 2021 : देवशयनी एकादशी 20 जुलाई को, नोट कर लें पूजा का शुभ मुहूर्त और सामग्री की पूरी लिस्ट

तुला राशि

  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
  • परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा।
  • दांपत्य जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।
  • कार्यों में सफलता के लिए अधिक मेहनत नहीं करनी पडे़गी।
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

  • शुभ फल की प्राप्ति होगी।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं।
  • सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  • वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

धनु राशि

  • धनु राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ नहीं कहा जा सकता है।
  • धन- हानि हो सकती है।
  • निवेश करने से नुकसान हो सकता है।
  • लेन- देन से दूर रहें।
  • इस समय धैर्य से काम लें।

मकर राशि

  • सेहत संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • लेन- देन न करें।
  • यह समय निवेश के लिए भी शुभ नहीं है।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।

Numerology Predictions : दयालु होते हैं इन तारीखों में जन्मे लोग, अपने से ज्यादा रखते हैं दूसरों का ध्यान

कुंभ राशि

  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।
  • आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
  • भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
  • नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं।
  • जीवन आनंद से भर जाएगा।
  • शुक्र देव के शुभ प्रभाव से जीवन आनंद से भर जाएगा।

मीन राशि

  • परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें।
  • सुख- सुविधाओं में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

.

Source link

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page