M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

ऐतिहासिक होगी 17 दिसंबर की वैश्य संकल्प रैली श्रीराम, हापुड़ से जायेगें समाज के लोग

ऐतिहासिक होगी 17 दिसंबर की वैश्य संकल्प रैली श्रीराम, हापुड़ से जायेगें समाज के लोग

हापुड़

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन उत्तर प्रदेश की युवा शाखा की एक बैठक हापुड़ में युवा जिला अध्यक्ष सचिन गोयल सर्राफ के आवास पर आहूत की गई जिसमे 17 दिसंबर को होने वाली वैश्य संकल्प रैली को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई।

बैठक में युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल मुख्य अतिथि बतौर रहे ,उन्होंने वैश्य समाज की युवा टीम से आवाहन किया की 17 दिसंबर की लखनऊ रैली के लिए जनपद के प्रत्येक नगर से रैली में समाज के युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किया जाए 17 दिसंबर की लखनऊ रैली की सफलता वैश्य समाज की समाजिक और राजनीतिक दशा को सुधारने का कार्य करेगी क्योंकि रैली के माध्यम से समाज अपने राजनीतिक अधिकारों की मांग करेगा ।

मीटिंग में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि रैली की कामयाबी से हर वैश्य को राजनीतिक व सामाजिक रूप से मजबूती मिलेगी रैली के माध्यम से जिसकी जितनी संख्या भारी उतनी उसकी हिस्सेदारी का स्पष्ट संदेश राजनीतिक दलों को दे दिया जाएगा ।



प्रदेश उपाध्यक्ष युवा अभिषेक गोयल भट्ठे वालो ने कहा कि समाज के युवाओं को हमारे संगठन के माध्यम से लखनऊ अधिक से अधिक संख्या में जाकर राजनीतिक चेतना का नारा बुलंद करना चाहिए ।





कार्यक्रम में मौजूद जिला अध्यक्ष हापुड़ डॉ विपिन गुप्ता , युवा जिला अध्यक्ष सचिन गोयल सराफ ,उपाध्यक्ष सुमित कंसल महामंत्री ,प्रशांत बंसल , मीडिया प्रभारी, राहुल बंसल ,अग्रवाल महासभा के कोषाध्यक्ष विमेश गोयल , वैश्य कर्मचारी कल्याण संघ के मंगलसेन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page