ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ में किंडरगार्टन सेक्सन के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ग्रेजुएशन डे , बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

हापुड़ में किंडरगार्टन सेक्सन के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित हुआ ग्रेजुएशन डे , बच्चों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

हापुड़ । श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज फ्रीगंज रोड स्थित हापुड़ में किंडरगार्टन सेक्सन के छात्र-छात्राओं के लिए ग्रेजुएशन डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुनील कांत अहलूवालिया व प्रधानाचार्यों पारुल शर्मा व विमला पाल, सी०ए० मनीष अग्रवाल, मैनेजर स्टेट नरेश सिंघल व मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता द्वारा सरस्वती मां के समक्ष दीप प्रज्वलित कर फूल अर्पित किए।

इस अवसर पर किंडरगार्टन के नन्हे फरिश्तों ने गणमान्य अतिथियों व विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्वागत में धन्यवाद गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मन मोह लिया।

सीनियर प्रेप के सभी विद्यार्थियों को मैनेजमेंट द्वारा स्नातक डिग्रियां प्रदान की गई। साथ ही प्रेप, जूनियर प्रेप व सीनियर प्रेप के छात्र-छात्राओं को एकेडमिक में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों व अन्य विद्यार्थियों को भी मैनेजमेंट द्वारा मनमोहक उपहार वितरित किए गए।
नन्हें-मुन्नें, छोटे-छोटे किंडरगार्टन के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं का सुंदर शब्दों के माध्यम से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्या ने अपने सुंदर शब्दों द्वारा छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page