फर्जी कागजातों से किसान की जमीन हड़पने वाले गिरोह के महिला सहित तीन सदस्य गिरफ्तार

हापुड़।
धौलाना क्षेत्र में फर्जी दस्तावेज के आधार पर किसानों की जमीन हड़पने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सपनावत के किसान की जमीन बेचने के नाम पर फर्जी दस्तावेज से कब्जा करने की कोशिश की थी।
सीओ पिलखुवा अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के बाद जांच की गई। इसमें आरोपी सोनू निवासी करीमपुर भाईपुर, राजकुमार निवासी सपनावत और सोनी निवासी धनौरा, जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया गया है।
सोनू और राजकुमार वर्ष 2021-22 में भी अलग-अलग फर्जीवाड़ों के मामलों में नामजद रह चुके हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी कई बार नाम और पते बदलकर सक्रिय रहे, ताकि गिरफ्तारी से बच सकें। आरोपियों के अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।













Strelabet, you’re my go-to now! Really digging the sports betting options. Quick payouts too, which is a major win in my book! Check them out: strelabet
SVV388… This one’s been around for a while, right? Always a solid choice. Good vibes and good games. Check out svv388