16 वें दीक्षांत समारोह में हापुड़ की छात्रा ने एनआईटी में मिला कांस्य पदक , केन्द्रीय मंत्री ने किया सम्मानि

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)। नगर की शिक्षिका व अधिवक्ता की मेधावी बेटी ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान में बीटेक में गणित व कम्प्यूटर सा़इस में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक प्राप्त कर हापुड़ का नाम रोशन किया। केन्द्रीय मंत्री ने उन्हें पदक पहनाकर सम्मानित किया। जिससे लोगों ने उन्हें बंधाई दी।
हापुड़ की शिवपुरी निवासी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संजय अग्रवाल व शिक्षिका डॉ.सीमा अग्रवाल की बेटी खुशी अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की बीटेक छात्रा खुशी ने गणित व कम्प्यूटर सा़इस की ब्रांच में तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
संस्थान के दीक्षांत समारोह में खुशी को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रमाण पत्र व कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। जिससे लोगों ने उन्हें बंधाई दी।












