M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
GarhHapurNewsPilkhuwaSimbhaoliUttar Pradesh

जिले में फरवरी माह में ही फुंके 92 ट्रांसफार्मर

पश्मिांचल के टॉप-10 डिवीजन से होगी वसूली, पिलखुवा 7वें, गढ़ 12वें नंबर पर

हापुड़। गर्मियां शुरू होने से पहले ही जिले के तीनों डिवीजन में 2 फरवरी से 19 फरवरी तक 92 ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं, पिलखुवा डिवीजन में सर्वाधिक 37 ट्रांसफार्मर फुंके हैं, जो पश्चिमांचल में सातवें नंबर पर हैं। गढ़ डिवीजन को भी पैनल्टी के दायरे में शामिल किया है, जबकि वह 12वें नंबर पर है। दोनों डिवीजन के एक्सईन, एसडीओ और जेई से 5.19 लाख की रिकवरी होगी, इसका नोटिस जारी किया गया है।

बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही से ट्रांसफार्मर डैमेज होते हैं, इससे ऊर्जा निगम पर अतिरिक्त भार पड़ता है। साथ ही उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी ने शासन के आदेश पर पश्चिमांचल में टॉप-10 में आने वाले डिवीजन से डैमेट ट्रांसफार्मर का पैसा वसूलने के आदेश दिए हैं।

2 से 19 फरवरी तक की समीक्षा की गई, इसमें पिलखुवा डिवीजन में सर्वाधिक 37 ट्रांसफार्मर फुंके जो पश्मिांचल में सातवें नंबर पर है, गढ़ डिवीजन में 34 ट्रांसफार्मर फंुके जो 12वें नंबर पर है। हापुड़ डिवीजन में 21 ट्रांसफार्मर फुंके जो 37वें नंबर पर है। गढ़ को रिकवरी वाली श्रेणी में शामिल करने से अधिकारियों में नाराजगी है, क्योंकि टॉप 10 में आने वालों को ही इसमें शामिल करने के आदेश थे।

उच्चाधिकारियों से करेंगे पत्राचार

गढ़ डिवीजन ट्रांसफार्मर डैमेज के मामले में 12वें नंबर पर है, यह डिवीजन टॉप-10 में नहीं है। फिर भी डैमेज के पैसे ही रिकवरी भेजी गई है, वहीं एसडीओ प्रभव हरित अवकाश पर थे, इसमें उनका नाम भी शामिल है। इन दोनों ही मामलों में उच्चाधिकारियों से पत्राचार करेंगे। – यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page