बच्चें की अभद्रता की शिकायत करने पर दंपत्ति द्वारा महिला पर पिस्टल से हमले का आरोप, दी तहरीर

हापुड़ ।
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक मौहल्ले न में सात वर्षीय बच्चे की अभद्रता की शिकायत करने पर पड़ोसी परिवार ने महिला पर पिस्टल लहराते हुए उसकी बट से जानलेवा हमला किया। हमले में महिला के हाथ व शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के चार दिन बाद पीड़िता ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में मोहल्ला रामगंज की पीड़िता ने बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले
एक व्यक्ति के घर उसके सात वर्षीय भांजे का आना-जाना है। आरोप है कि व्यक्ति का भांजा उसकी छह वर्षीय पुत्री के साथ अपशब्दों का प्रयोग करता है। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता ने 12 नवंबर को पड़ोसी के घर जाकर शिकायत की थी। इसके बदले उन्हें हत्या की धमकी दी गई। शिकायत से नाराज आरोपित पक्ष के लोग उसी दिन शाम को उसके घर पहुंचे। घर में घुसते ही आरोपित दंपती ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान
एक युवक ने पिस्टल निकाल ली और उसके बट से सिर पर हमला किया। पिस्टल का बट पीड़िता के हाथ पर लगने से गंभीर चोट लग गई। शोर पर पड़ोसी दौड़े तो आरोपित हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराने का प्रयास किया, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उसने डीजीपी को पत्र लिखकर घटना का पूरा विवरण देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच शुरू है।












