गृहक्लेश के चलते युवक ने फांसी लगाकर किया सोसाइड, मचा हड़कंप

थाना हापुड़
क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी युवक ने गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मोहल्ला कोटला मेवतियान मे अंकित (34) पल्लेदारी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
परिजनों के अनुसार अंकित के बड़े भाई प्रवीण की दो साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद प्रवीण की विधवा पत्नी सारिका का विवाह अंकित से करा दिया गया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि अंकित और उसकी पत्नी सारिका के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। कुछ दिन पहले इन विवादों से परेशान होकर अंकित के पिता महीपाल सिंह अपनी पत्नी और छोटे बेटे निक्की के साथ अपनी बेटी के घर चंडीगढ़ चले गए थे।
परिजनों के अनुसार देर रात अंकित और सारिका के बीच फिर से विवाद हुआ। इसके बाद अंकित घर के ऊपर बने कमरे में चला गया। रात में जब सारिका उस कमरे में पहुंची, तो उसने अंकित का शव फांसी के फंदे पर लटका देखा। जिससे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।











