ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

मोबाइल लूटने वाले गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया

गढ़मुक्तेश्वर :  कोतवाली पुलिस ने मोबाइल लूटने वाले गैंग के तीन बदमाशों का गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 26 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

 
 

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह अपनी टीम के सात मेरठ रोड पर मध्य गंग नहर पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो संदिग्ध बाइकों पर सवार युवकों के आने की सूचना मिली। पुलिस सूचना मिलते ही सतर्क हो गई और गंग नहर पर चेकिंग शुरु कर दी। तभी मेरठ की तरफ से दो बाइक आती दिखाई दी। जो पुलिस को देख वापस जाने लगे। पुलिस को बाइक सवारों पर संदेह हुआ और पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों से पुलिस ने वाहनों के कागजात मांगे तो वह नहीं दिखा पाए। वहीं आरोपियों के पास से बरामद हुए मोबाइलोंं के बारे में जानकारी ली तो सकपका गए। जिसके बाद पुलिस आरोपियों को कोतवाली ले आईं। जहां पूछताछ में आरोपी सलमान, मुदस्सिर निवासी मेरठ और फरदीन निवासी हसूपुर गढ़ ने बताया कि तीनों ने मिलकर पांच लोगों के साथ मोबाइल लूट की थी। वहीं पड़ोसी जनपद मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद में भी मोबाइल लूटे थे। तीनों पर लूट के मामले में मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

 

सलमान पर 61 मुकदमे दर्ज, दो बार मुठभेड़ में लग चुकी है गोली
सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि मेरठ के रहने वाले दो आरोपी सलमान, मुदस्सिर पर मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़ में लूट, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, चोरी, जानलेवा हमले जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी सलमान पर 61 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी मेरठ के रहने वाले हैं, जो गढ़ के गांव हशुपुर निवासी फरदीन के साथ लूटपाट को अंजाम देते हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page