ATMS College of Education Menmoms
News

तीन युवकों ने दी युवती को गैंगरेप करने की धमकी, एफआईआर दर्ज

हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी युवती को तीन युवकों ने कॉल कर गैंगरेप करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिम्भावली क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर देते हुए बताया कि उसके फोन पर पिछले तीन दिन से अलग अलग समय पर तीन लोगों का फोन आ रहा है। फोन करने वाले युवक रास्ते से अपहरण कर उसका सामूहिक दुष्कर्म करने की धमकी दे रहे हैं। युवती ने बताया कि पहले तो उसने आरोपी युवकों की कॉल को नजर अंदाज कर दिया, लेकिन उसके बाद भी आरोपियों ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। जब उसने आरोपियों से पुलिस में शिकायत करने की बात कही, तो ऐसा करने पर उन्होंने उसे और परिजनों को जान से मारने की भी धमकी दी। आरोपियों की धमकी से वह और उसके परिजन डरे हुए हैं। वहीं उसने घर से बाहर निकलना भी छोड़ दिया है। पीड़िता ने तीनों मोबाइल नंबर

पुलिसकर्मियों को दिए हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि इस संबंध में तहरीर मिली है। तीनों नंबरों को सर्विलांस पर लगवाया गया है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू करा दी गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page