HapurNewsUttar Pradesh
कालेज से लौट रहे इंटर के छात्र की दबंगों ने की पिटाई

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र निवासी व इंटर के छात्र की कॉलेज से लौटते समय तीन दंबगों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
पिलखुवा क्षेत्र के सिखेड़ा निवासी पीड़ित छात्र सगीर ने अपनी तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला रमपुरा स्थित विद्यालय से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट की।
छात्र ने आरोप लगाया है कि पिछले 10-15 दिनों से एक मामले को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
इसके बाद घायल छात्र को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












